महाविद्यालय :संक्षिप्त परिचय:-
देवरिया जनपद मुख्यालय से 30 कि०मी० पूर्व-उत्तर में गोरखपुर-वाराणसी व गोरखपुर-बिहार प्रांत को जाने वाली रेलमार्ग तथा भटनी रेलवे स्टेशन से उत्तर दिशा में 3 कि०मी० की दूरी पर छोटी गंडक के तट पर स्थित (बनकटाशिव, सलेमपुर) इस जनपद का धार्मिक स्थल होते हुए भी उच्च शिक्षा की सुविधा से वंचित था। इस कमी को दूर करने हेतु एवं इस पिछड़े क्षेत्र के सामाजिक एवं शैक्षिक उन्नयन के दृष्टिकोण से जुलाई 2002 में रामगुलाम राय महाविद्यालय की स्थापना हुई।
वस्तुतः अन्य महाविद्यालयों के दूरस्थ होने से आर्थिक रूप से पिछड़े बहुसंख्यक परिवारों के बच्चे इण्टरमीडिएट के बाद शिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ हो जाते थे। सर्वाधिक परेशानी छात्राओं के लिए थी, जो अनेक कठिनाइयों के बावजूद इण्टरमीडिएट के बाद उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु घर से बाहर जाने के लिए विवश थीं।
महाविद्यालय में पूर्व से संचालित पाठ्यक्रमों/विषयों के अतिरिक्त वर्तमान सत्र से महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की मांग पर स्नातक स्तर पर कला संकाय के अन्तर्गत दृश्य कला (फाइन आर्ट) तथा स्नातकोत्तर स्तर पर भूगोल विषय एवं स्नातक विज्ञान संकाय के अन्तर्गत गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान का संचालन हो रहा है।
महाविद्यालय परिवार, प्रबन्ध समिति एवं महाविद्यालय स्थापना से जुड़े लोग उन सभी महानुभावों के प्रति सादर आभारी हैं, जिन्होंने महाविद्यालय की स्थापना हेतु आवश्यक सहयोग देकर उसके उन्नयन का मार्ग प्रशस्त किया।