प्रवेश के नियम


स्नातक प्रथम वर्ष

1. स्नातक प्रथम वर्ष (बी०ए०/बी०एस०सी०/बी०कॉम०) में प्रवेश इण्टरमीडिएट परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर वरीयताक्रम में होगा।

2. प्रवेश हेतु निर्धारित आवेदन पत्र ₹ 50/- भुगतान करके महाविद्यालय कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

3. आवेदन-पत्र के साथ मांगे गये आवश्यक प्रपत्र प्रवेश के पूर्व देना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय द्वारा सीटों का निर्धारण किये जाने के कारण बी०ए०, बी०एस०सी० एवं बी०कॉम० भाग एक में प्रवेश निर्धारित सीटों पर ही होगा।


प्रवेश के समय निम्नलिखित प्रपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है–

1. हाईस्कूल परीक्षा के अंक पत्र एवं प्रमाण-पत्र की छायाप्रति।

2. इण्टरमीडिएट परीक्षा के अंकपत्र की छायाप्रति।

3. अंतिम संस्था द्वारा निर्गत चरित्र प्रमाण-पत्र की मूल प्रति।

4. स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र (टी०सी०) की मूल प्रति।

5. आरक्षण के लाभार्थ जाति प्रमाण-पत्र।

6. इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात यदि अन्तराल है तो अन्तराल प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।


स्नातक द्वितीय वर्ष

1. स्नातक प्रथम वर्ष उत्तीर्ण छात्र/छात्रा ही स्नातक द्वितीय वर्ष (बी०ए०/बी०एस०सी०/बी०कॉम०) में प्रवेश के लिए अर्ह होंगे।

2. स्नातक द्वितीय वर्ष में प्रवेश हेतु प्रवेश आवेदन पत्र ₹ 50/- भुगतान करके महाविद्यालय कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

3. छात्र/छात्राएँ स्नातक प्रथम वर्ष के परीक्षाफल घोषित होने एवं अंक-पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के अन्दर स्नातक द्वितीय वर्ष में प्रवेश अवश्य करा लें।

4. स्नातक द्वितीय वर्ष में प्रवेश हेतु स्नातक प्रथम वर्ष के अंक-पत्र की छायाप्रति के साथ प्रवेश आवेदन पत्र स्वीकार किया जायेगा।


स्नातक तृतीय वर्ष

1. स्नातक द्वितीय वर्ष उत्तीर्ण छात्र/छात्रा ही स्नातक तृतीय वर्ष में प्रवेश के लिए अर्ह होंगे।

2. स्नातक तृतीय वर्ष में प्रवेश हेतु प्रवेश आवेदन पत्र ₹ 50/- भुगतान करके महाविद्यालय कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

3. छात्र/छात्रा स्नातक द्वितीय वर्ष के परीक्षाफल घोषित होने एवं अंक पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के अन्दर स्नातक तृतीय वर्ष में प्रवेश अवश्य करा लें।

4. स्नातक तृतीय वर्ष में प्रवेश हेतु स्नातक द्वितीय वर्ष के अंक पत्र की छायाप्रति के साथ प्रवेश आवेदन पत्र स्वीकार किया जायेगा।


विशेष :-

प्रवेश के पूर्व सभी चयनित छात्र/छात्राओं को अपना मूल प्रमाण-पत्र जाँच हेतु प्रवेश समिति के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। फर्जी प्रमाण-पत्र जमा करने की दशा में अभ्यर्थी के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।


आलोक :

1. प्रवेश आवेदन पत्र भरना प्रवेश की गारंटी नहीं है।

2. जो छात्र/छात्राएँ इण्टरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं, परन्तु उनका परीक्षाफल अभी घोषित नहीं हुआ है, वे भी प्रवेश फार्म भर सकते हैं।

3. बी०ए०, बी०एस०सी० एवं बी०कॉम० भाग-एक में अनुत्तीर्ण छात्र/छात्राओं के पुनः प्रवेश का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे अभ्यर्थी भूतपूर्व छात्र के रूप में परीक्षा दे सकते हैं। 4. बिना कारण बताये महाविद्यालय प्रशासन किसी भी अभ्यर्थी का प्रवेश लेने से इन्कार कर सकता है। 5. प्रवेश में शासन द्वारा निर्धारित आरक्षण के नियमों का पालन किया जायेगा।

6. किसी अन्य महाविद्यालय से बी०ए०/बी०एस०सी०/बी०कॉम० भाग-एक अथवा भाग-दो उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं का अगली कक्षा में प्रवेश नहीं लिया जायेगा।

7. प्रवेश के समय चयनित किये गये विषयों में परिवर्तन किसी भी दशा में संभव नहीं है।

सम्पर्क सूत्र

    राम गुलाम राय पी. जी. कॉलेज
    बनकटा शिव, सल्लाहपुर,देवरिया
    उत्तर प्रदेश ,भारत
    पिन: 274701
    - +91-708 100 5402

नक्शा