आवश्यक सूचना
अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे इस विवरणिका एवं नियमावली को पढ़कर सभी तथ्यों से अवगत हो लें और तदनुसार प्रवेश आवेदन-पत्र भरें। प्रवेश के पश्चात विद्यार्थियों को इस पुस्तिका में उल्लिखित नियमों के अनुसार आचरण करना आवश्यक होगा।
स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु योग्यता प्रदायी परीक्षा अर्थात् इंटरमीडिएट की स्थायी मार्कशीट ही मान्य होगी, प्रतिबन्धित अथवा अस्थायी मार्कशीट नहीं।
सभी प्रकार के शुल्क महाविद्यालय के फी-काउंटर पर प्राप्त किये जाते हैं, जिनके लिए छपी हुई पक्की रसीद दी जाती है। बिना रसीद के कोई धन न जमा करें, न ही अनाधिकृत व्यक्ति को महाविद्यालय से सम्बन्धित कोई शुल्क दें। अन्यथा इसके लिए अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे।
इस विवरणिका तथा नियमावली में संशोधन तथा परिवर्तन का सम्पूर्ण अधिकार महाविद्यालय प्रबन्धक को है, जो सुरक्षित है।
उपलब्ध विषय/पाठ्यक्रम
स्नातक कला संकाय : हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, समाज शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, राजनीति शास्त्र, प्राचीन इतिहास, गृह
विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, दर्शन शास्त्र, ललित एवं दृश्य कला (फाइन आर्ट)
स्नातक विज्ञान संकाय : भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, प्राणी विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान।
वाणिज्य संकाय : बी.कॉम एवं एम.कॉम. पाठ्यक्रम।
स्नातकोत्तर कला संकाय : हिन्दी, समाज शास्त्र, राजनीति शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, गृह विज्ञान एवं भूगोल।
शिक्षा संकाय : बी.एड पाठ्यक्रम।